बड़ौत (बागपत)।
लक्ष्य पब्लिक स्कूल बागपत में चल रही फुटबाल चैंपियनशिप में लगातार दूसरे दिन भी कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल की टीम का दबदबा रहा। सोमवार को कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल टीम ने गगन पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम को सम्मानित किया।
स्कूल के प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने बताया कि चैंपियनशिप में स्कूल की टीम दमदार प्रदर्शन कर रही है। चैंपियनशिप में पहले टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन कर 2-0 से माउंट लिटरा स्कूल देहरादून की टीम को करारी शिकस्त दी। सोमवार को टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर गगन पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा की टीम को 2-0 से धूल चलाकर क्वार्टर फाइनल मेें प्रवेश किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों में हर्ष राणा, युगदीप, अनुराग, विजय, सार्थक, रजत, सूरज, उदय चौधरी, आकाश, सौरभ, वैभव आदि सहित कोच दिवेश मोहन शर्मा को प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।