फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कैंप में 120 मरीजों की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। वार्ड नंबर 25 मेें आयोजित स्वास्थ्य कैंप में 120 मरीजों की जांच कर संक्रामक रोगों से बचाव के टिप्स देकर दवाई दी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा के निर्देश पर शनिवार को कैंप का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक ने किया। शिविर में 120 मरीजों की जांच की, इसमें 16 मरीजों की जांच कर स्लाइड बनाई । मरीजों को संक्रामक रोगों से बचाव के उपाय बताए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक ने बताया कि कैंप में संक्रामक रोगों में मलेरिया, डेंगू, स्वाइन फ्लू, चिकनगुनिया से मरीजों को बीमारी से बचाव के तरीके बताए। उन्होंने घरों में कूलर का पानी बदलने, साफ-सफाई रखने व टूटे-फूटे घडे़ व टायर आदि को तत्काल नष्ट करना चाहिए। इस दौरान प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्वच्छता पखवाड़ा 15 सितंबर से दो अक्टूबर तक मनाने का संकल्प दिलाया। इसमेें डॉ. अमित राठी, सचिन मलिक, राजीव, धर्मेंद्र, पुष्पेंद्र, उदयवीर मलिक, अमरीश आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें