बिनौली (बागपत)। जिवाना गुलियान निवासी कुलवंत सोलंकी को राष्ट्रीय लोकदल सिवाल खास विधानसभा अध्यक्ष बनाया। रालोद के मेरठ जनपद जिलाध्यक्ष राहुल देव ने प्रदेश संगठन मंत्री डा. राजकुमार सांगवान की संस्तुति पर कुलवंत को जिम्मेदारी दी। प्रांतीय सचिव रणबीर दहिया, संजय चौधरी, जिला महासचिव राजू तोमर सिरसली, सुधीर तोमर रंछाड, रविंद्र हट्टी, श्रीपाल धामा, कपिल सोलंकी, अजीत प्रधान, प्रवीण वालिया, गौरव तोमर आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।