फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण भगवान की छठी धूमधाम से मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के जानकी दास मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की जयंती के बाद शनिवार को छठी पूजन कार्यक्रम हुआ। ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि महिलाओं ने जहां मंदिर में नृत्य किया। वहीं भगवान की छठी में धार्मिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। भक्ति गीतों पर नृत्य किया। श्रद्धालुओं ने कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया। काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

दोघट कस्बे में स्थित प्राचीन बाडे़ वाले शिव मंदिर में श्रीकृष्ण भगवान का छठी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भजनों पर महिलाओं ने नृत्य किया।
छठी महोत्सव कार्यक्रम में श्रीकृष्ण भगवान को मिश्री, माखन, किशमिश और कढ़ी चावल का भोग लगाया। महिला श्रद्धालुओं ने भगवान की पूजा अर्चना की। भजन और कीर्तनों के आयोजन किए। भजनों पर महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। मंदिर में भंडारे का आयोजन किया। श्रद्धालुओं ने कढ़ी चावल का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर बबीता, कृष्णा, रेखा, पूजा, रघुवीर, पूनम, जगबीर, फूलवती, प्रीति, सुनीता, राम दुलारी, कमलेश, मोनिका आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें