फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने कोतवाली का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश ने कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। कोतवाली परिसर में साफ-सफाई व वाहनों को निलाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने मालखाना, हवालात व रिकॉर्ड रूम की भी जांच कर व्यवस्थाएं परखी। इसके अलावा उन्होंने लंबित पड़े वादों का भी जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
एसपी जयप्रकाश रविवार को अचानक कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली में साफ-सफाई न होने पर नाराजगी जताई। घास-फूंस को कटवाकर खड़ंजा लगवाने के निर्देश दिए। वाहनों को नीलम के बारे में जानकारी ली। एसपी ने मालखाना, हवालात व महिला हवालात, आगंतुक कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा शौचालय में साफ-सफाई देखी। उन्होंने रिकॉर्ड की भी गहनता से जांच की। शिकायत लेकर पहुंचने वाले फरियादियों की समस्या को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। इसके अलावा कोतवाली के सौंदर्यकरण को लेकर उन्होंने हैड मोहर्रर अतेंद्र सिंह व राजेंद्र सिंह की पीठ भी थपथपाई। रक्षाबंधन की छुट्टी होने पर उन्होंने नगर में भ्रमण किया तथा पुराना कस्बे में पहुंचकर बहनों से राखी बंधवाई। उन्हें उपहार वितरित किए। एसपी ने पुलिस कर्मियों को ढ़िलाई बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने पहुंची बहनें, बांधी राखियां
बागपत। जिलेभर में पुलिसकर्मियों ने भी रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। थानों में बच्चियों और बहनों ने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। एसपी जयप्रकाश को पुराना कसबे में बच्चियों ने राखी बांधी। एसपी ने उन्हें उपहार प्रदान किए। इसके अलावा दोघट, बालैनी, बागपत कोतवाली समेत जिलेभर में पुलिसकर्मियों को राखी बांधी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें