बड़ौत (बागपत)। छपरौली रोड पर घर के बाहर खेल रही बच्ची को बाइक सवार टक्कर मारकर भाग गया। उसे नगर के एक निजी अस्पताल से मेरठ रेफर किया। घायल चार वर्षीय बच्ची रूकसाना छपरौली रोड बड़ौत की रहने वाली है। वह रविवार को अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी बाइक सवार उसे टक्कर मारकर भाग गया। आसपास के लोगों ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुका। इससे बच्ची गंभीर घायल हो गई। उसे नगर के निजी अस्पताल से मेरठ ले जाया गया। हालांकि अभी तक कोतवाली में कोई तहरीर नहीं आयी है, पुलिस ने कहा तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।