बड़ौत (बागपत)। आर्य समाज के कार्यकर्ताओं की बैठक पट्टी मेहर स्थित डॉ. ओमवीर के आवास पर हुई। इसमें डॉ. ओमवीर सिंह ने बताया वेद प्रचार सप्ताह 26 अगस्त से तीन सितंबर तक मनाया जाएगा। इस कार्य में आचार्य संजय वैदिक प्रवक्ता मेरठ और सुनीता आर्य प्रमुख रूप से भाग लेेंगे। इसके अलावा स्थानीय आचार्या समरभुनि, धनकुमार शास्त्री, ओमपाल शास्त्री सहयोगी के रूप मेें मौजूद रहेंगे। भजनोपदेशक श्रीपाल आर्य, चरण मलिक मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता अगिरसमुनि ने व संचालन प्रीतम सिंह वर्मा ने किया। बैठक मेें डॉ. हरपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, इकबाल, ओमपाल, राजकुमार आर्य, विनोद भारद्वाज, देवेंद्र शास्त्री, ओमप्रकाश आर्य, रामबली राणा, सत्यपाल पथौलिया, मोहन पाल, विजयपाल सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो