बिनौली (बागपत)। जिवाना गुलियांन स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय शरफाबाद में कक्षा 9 में चयनित हुए स्कूल के छात्र कार्तिक को पुरस्कृत किया गया। जून माह में सिरसली निवासी कार्तिक पुत्र शैलेेंद्र ने जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 में प्रवेश हेतु परीक्षा दी। उपप्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स ने बताया कि कार्तिक ने परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्तिक को संस्थापक प्रो. बलजीत सिंह आर्य, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर ने स्मृति चिह्न दिया। इस अवसर पर निदेशक डॉ. अनिल आर्य, डॉ. सुनील आर्य, जितेंद्र आर्य, चंद्रवीर सिवाच, मोनू राणा, नितिन शर्मा आदि रहे।