फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलाभिषेक कर लौट रही महिलाओं को ट्रक ने टक्कर मारी, दो की मौत, एक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गुफा वाले बाबा मंदिर से पूजा अर्चना कर सरूरपुर कलां गांव पैदल लौट रही तीन महिला श्रद्धालुओं को हाइवे पर वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि एक को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया। पुलिस ने एक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक दूसरी महिला के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस मामले में कोतवाली में वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

श्रावण माह के पहले सोमवार को सरूरपुर गांव से 20-25 महिला श्रद्धालु दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित गुफा वाले बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए आई । सुबह साढ़े पांच बजे पूजा अर्चना कर महिलाएं पैदल ही गांव लौट रही थी। मंदिर से 300 मीटर आगे पहुंचते ही पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने तीन महिला श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। इससे सरूरपुर कलां निवासी बाला देवी (45) पत्नी बिट्टू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजवीरी देवी (65) पत्नी रामपाल और बबीता पत्नी नरेंद्र को गंभीर हालत में बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान राजवीरी की भी मौत हो गई। बबीता को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया। उसकी भी हालत चिंताजनक है। इस संबंध में मृतक राजवीरी देवी के भाई एवं छपरौली के पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र सिंह ने बागपत कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने राजवीरी देवी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक बाला देवी के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्दी ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वापस खींच ले गई मौत
बागपत। मृतक महिला बाला के पति ने बिट्टू ने बताया कि दोनों महिलाओं की मौत उन्हें वापस खींचकर ले गई। गांव से 20-25 महिलाएं गुफा वाले बाबा मंदिर पर पूजा अर्चना करने आई । सुबह साढ़े पांच बजे सभी पूजा करने के बाद वापस लौट रही थी। थोड़ी दूर चलते ही बाला, राजवीरी और बबीता ने कहा कि बेल पत्ता तो चढ़ाया ही नहीं। वह तीनों दोबारा से बेल पत्ता चढ़ाने आई। बेल पत्ता चढ़ाकर वापस लौटते वक्त तीनों हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन


दो मौतों से गांव में मातम पसरा
बागपत। सरूरपुर गांव में दो महिलाओं की मौत से मातम पसर गया। दोनों मृतक महिलाओं के घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक राजवीरी देवी के दो बेटे और दो बेटी हैं। बड़ा बेटा बलविंद कमांडो है और भूटान में नौकरी करता है। छोटा बेटा प्रवीण यूपी पुलिस में कार्यरत है। वह बदायूं में तैनात है। वहीं मृतक बाला देवी के दो बेटे हैं। एक बेटा एयर फोर्स में है। दूसरा बेटा नौकरी की तैयारी कर रहा है।

गुफा मंदिर और सरूरपुर के बीच झपटती है मौत
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर गुफा वाले बाबा मंदिर के पास सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं होती है। मंदिर हाइवे पर होने के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ भी हाइवे पर ही रहती है। मंदिर में हर रविवार को मेला लगता है। इस कारण भीड़ बढ़ती है और हादसे भी होते हैं। कई बार मंदिर के सामने श्रद्धालुओं की मौत भी हो चुकी है। इसके बाद भी मंदिर के आसपास यातायात पुलिस भी तैनात नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें