बड़ौत (बागपत)। आजाद नगर कॉलोनी में सोमवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें 19 अगस्त में रेलवे स्टेशन परिसर में होने वाली संकल्प अखंड भारत यात्रा को सफल बनाने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता नगर महामंत्री मन्नू तिवारी ने की। संचालन नगर अध्यक्ष नितिन जैन ने किया। बैठक में सर्वप्रथम एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम जय श्री राम का उद्बोधन किया। इसमें मन्नू तिवारी ने कहा कि मंच असहाय लोगों के हकों को दिलाता है। साथ ही युवाओं को देश व समाज की उन्नति में अपना सहयोग करने के लिए जागरूक करता है। नितिन जैन ने 19 अगस्त को नगर के रेलवे स्टेशन परिसर मेें होने वाली संकल्प अखंड भारत यात्रा को सफल बनाने की अपील की। इसमेें अमित मिश्रा, सचिन, दीपक, अंकित, आकाश, नितिन, सुनील, प्रमोद आदि रहे।
म