बड़ौत (बागपत) अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा संघ मेरठ मंडल के कर्मचारियों ने सोमवार को सातवें वेतन कमीशन पे कमीशन को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा। सोमवार को संग के मंडल सचिव बिजेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व मेें कर्मचारी एकत्र हुए और दिल्ली रोड स्थित छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला के आवास पर पहुंचे और विधायक को समस्याएं बर्ताइं। संघ के मंडल सचिव बिजेंद्र सिंह ने सातवें पे कमीशन लागू कराने की मांग को लेकर पीएम को संबोधित ज्ञापन विधायक को साैंपा। इस मौके पर मंडल के अध्यक्ष रामपाल सिंह सहित आनंद, ओमपाल, विक्रम बंसल, जयवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, लवकुश, सतपाल सिंह, दिनेश, देवेंद्र कुमार, विनोद कुमार, नरेंद्र, राम गोपाल, ऋषिपाल आदि रहे। ब्यूरो