फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी सख्त, जीपीएस से कराया खनन पट्टे का सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गौरीपुर में खनन की शिकायतों पर एनजीटी ने सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। राजस्व विभाग की टीम ने यमुना खादर में कई घंटे तक पैमाइश कराई। जीपीएस से खनन पट्टे का सर्वे कराया गया । शिकायत की जिस जगह की अनुमति दी, खनन उससे कहीं अधिक भूमि पर कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को नायब तहसीलदार देवेंद्र मिश्रा, कानूनगो रोहित तोमर, लेखपाल विनोद शर्मा और खनन अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव गौरीपुर खनन पट्टे पर पहुंची। एनजीटी और प्रशासन से शिकायत की कि जिस जगह पट्टा दिया, उससे कहीं अधिक भूमि पर खनन किया जा रहा है। प्रशासन ने सही स्थिति जानने के लिए जीपीएस से सर्वे कराया। इसकी रिपोर्ट तैयार कर शासन को प्रेषित की जाएगी। राजस्व विभाग की टीम ने कई घंटे तक यमुना खादर में छानबीन की। शिकायतकर्ता और ठेकेदार पक्ष के लोग भी जमा रहे। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने कहा कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती होगी। जो शिकायतें मिली हैं, उनकी प्रशासन जांच करा रहा है।


प्रदूषण विभाग की टीम ने मारा था छापा
बागपत। एनजीटी के आदेश पर पिछले दिनों ही गौरीपुर खनन पट्टे पर प्रदूषण विभाग की टीम ने भी छापा मारा था। कच्चे पुल की शिकायत एनजीटी में की। निर्धारित पैमाने से अधिक खनन के अलावा गैरकानूनी मशीनरी की शिकायत भी एनजीटी में की। केंद्रीय प्रदूषण विभाग की टीम जांच कर लौट गई थी।
विज्ञापन


विवादों में घिरा गौरीपुर खनन प्वाइंट
बागपत। गौरीपुर खनन प्वाइंट मंजूरी के बाद से ही विवादों में घिरा है। ठेकेदार पक्ष और निवाड़ा गांव के ग्रामीणों के बीच फायरिंग हो गई थी। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। कई आरोपी अभी भी जेल में बंद है। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था।

खनन के स्टॉक को लेकर बरपा हंगामा
बागपत। जिले में कई जगह खनन के बाद स्टॉक को लेकर हंगामे की स्थिति है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ने जितने घन मीटर की अनुमति दी है, उससे कहीं बड़ा स्टॉक लगा दिया गया है। सांकरौद, सुभानपुर, बदरखा और गौरीपुर के निकट लगाए गए स्टॉक की शिकायतें लगाकर प्रशासन से की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें