बागपत। सिसाना गांव में चल रही श्रीमद् भागवत और श्रीराम कथा के पांचवे दिन व्यास प्रेमचदं पांडेय ने सूर्य और चंद्रवंश का वर्णन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के अवतार की कथा सुनाई। श्रद्धालुओं ने अबीर गुलाल उड़ाकर झूठ उठे। श्रीराम कथा को सुनाते हुए साध्वी कनक पांडेय ने राम, लक्ष्मण का मिथिला भ्रमण एवं पुष्प वाटिका में राम लक्ष्मण का विलाप का वर्णन किया गया। जिसको सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए गए। सुनील प्रधान, कृपाल सिंह, यशपाल, प्रहलाद चौहान, मनोज कुमार एडवोकेट, हातम सिंह मौजूद रहे।