फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद क्लब की टीम ने कबड्डी प्रतियोगिता जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में अंतर विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया, इसमें पांच विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक मनोज आर्य और प्रियंका आर्य ने किया। स्कूल की क्रीड़ा अध्यक्ष प्रियंका आर्य ने बताया कि आजाद क्लब बसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर शांति देवी कन्या विद्यालय फजलपुर की टीम रही। कोच पवन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इसमें प्रधानाचार्य प्रिया वर्मा, राजवीर, दीपक, पायल आर्या, राजेंद्र ठेकेदार, नीरज, आकांक्षा, अनुष्का का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें