बड़ौत (बागपत)।
फौलादनगर गांव के लोगों ने तहसील में धरना देकर राशन की निरस्त दुकान को बहाल कराने की मांग की और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
मंगलवार को फौलादनगर के महिला-पुरुष तहसील पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि राबिया पत्नी कल्लू के पक्ष में 26 मार्च को पंचायत घर में खुली बैठक हुई, इसमेें उनके पक्ष मेें दुकान आवंटित की, लेकिन राशन का कोटा महिला के नाम आरक्षित होने के कारण दोबारा एसडीएम के द्वारा आदेश दिए। 14 मई को पंचायत घर में खुली बैठक में राबिया के पक्ष में प्रस्ताव पास किया, लेकिन प्रधान प्रति ने अपनी मर्जी से पंचायत घर की बैठक निरस्त कर दी और एडीओ पंचायत को अपने प्रभाव में पंचायत घर से अपने घर ले गया और यह दुकान निरस्त करा दी। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन देकर पुन: पंचायत घर मेें आम बैठक बुलाकर निरस्त दुकान को बहाल करने की मांग उठाई और कहा कि पंचायत के आधार पर ही राशन की दुकान आवंटित कराई जाए। एसडीएम ने मामले की जांच का आश्वासन दिया। इसमें तस्लीमा, साजिदा, अनिशा, खातून, मुन्नी, महबूबा, बानो, फरीन, अफसाना, तराबो आदि रहे।