दोघट (बागपत)। दाहा गांव में हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से किसान की पांच बीघा गन्ने की फसल जल गई। आग बुझाते समय दो किसान झुलस गए।
दाहा गांव निवासी किसान रविंद्र के खेतों के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजरती है। लाइन के तार जर्जर हाल में है। रविवार को लाइन में फाल्ट होने के कारण तार टूटकर खेत में गिर गया। चिंगारी से फसल में आग गई। सूचना पर किसानों की भीड़ जमा हो गई। किसानों ने आग पर मशक्कत कर काबू पाया। आग से पांच बीघा ईख फसल जल गई। आग बुझाते समय किसान बिल्लू व भूरा झुलस गए हैं। इसको लेकर किसानों मेें आक्रोश व्याप्त हो गया। किसानों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग की। इनमें सुनील, प्रभु, सतवीर, वीरेंद्र, प्रेम सिंह, कालू राम, रविंद्र, रमेश, प्रमोद, रामपाल आदि रहे।