फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों में चल रहा है इंग्लिश मीडिया विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

भड़ल गांव में इंग्लिश मीडियम विद्यालय कागजों में ही चल रहा है। मई से बच्चों के दाखिले भी शुरू कर दिए, लेकिन ग्रामीणों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। विभाग ने विद्यालय में अभी तक किताबें नहीं भेजी हैं। शिक्षकों को भी नियुक्त नहीं किया है। इस कारण सरकार की प्राथमिक विद्यालयों को इंग्लिश मीडियम बनाने की योजना पानी फिर सकता है।
बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राथमिक विद्यालय नंबर एक भड़ल को इंग्लिश मीडियम बनाने की घोषणा की। विद्यालय में एक मई से बच्चों दाखिले भी शुरू हो गए हैं, लेकिन अभिभावकों को यह जानकारी नहीं है कि विद्यालय इंग्लिश मीडियम है या नहीं। विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम की किताबें तक नहीं आई है। क्षेत्र में विभाग द्वारा कोई प्रचार-प्रसार नहीं किया। भड़ल गांव के विनोद राणा ने कहा शिक्षा विभाग ने अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का प्रचार प्रसार नहीं किया। पोस्टर तक नहीं लगवाए।
विज्ञापन

डॉ. यशपाल ने कहा अभिभावकों ने जानकारी के अभाव में अपने बच्चों के दाखिले प्राइवेट स्कूलों में करा लिए हैं। अभिभावकों को इसके कुछ नहीं पता। ग्राम प्रधान देवेंद्र ने कहा शिक्षा विभाग ने 15 अगस्त 2017 में इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की जानकारी दी , लेकिन इसके बाद आज तक भी उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। किसी को गांव में अंग्रेजी माध्यम खुलने के बारे में नहीं पता है। प्रधानाचार्य वैशाली ने बताया कि विद्यालय में अब तक 119 बच्चों के दाखिले हो चुके हैं। विभाग ने अभी तक इंग्लिश मीडियम के अध्यापकों को भी विद्यालय में नहीं भेजा है और न ही उन्हें इस विषय में कोई गाइड लाइन मिली है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने कहा कि जिस स्कूल को अंग्रेजी माध्यम चयनित किया गया है अभी उसी स्कूल के शिक्षक बच्चों पढ़ाएंगे। बाद में अलग से अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। जल्द किताबें आने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें