फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)।
विज्ञापन

हिसावदा-सराय मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हुए है। गुस्साई भीड़ ने कार में तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया। घायलों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया।
सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के पुठड़ गांव निवासी सुरेश देवी पत्नी चंद्रपाल शुक्रवार को फतेहपुर गांव में शादी समारोह में गई थी। शनिवार सुबह वह ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। ई-रिक्शा में चार यात्री और थे। जब ई-रिक्शा हिसावदा-सराय मार्ग पर अमीनगर सराय कस्बे में टेलीफोन एक्सचेंज के पास पहुंची तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश देवी (48) की मौके पर मौत हो गई। जबकि शेखपुरी मेरठ निवासी सत्यवीरी, हापुड़ निवासी ई रिक्शा चालक नरेश, मुल्तान नगर मेरठ निवासी यश (10), पूजा, निखिल घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक कार को छोड़कर भाग निकला। मौके पर जमा भीड़ ने कार में जमकर तोड़फोड़ की। सूचना पर सिंघावली अहीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला के पति ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष ओमवीर गुप्ता ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया है। चालक का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


क्लर्क की पत्नी थी मृतक महिला
सुरेश देवी के पति चंद्रपाल डीडीए दिल्ली में लोअर डिवीजन क्लर्क हैं। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। तीन बेटी और एक बेटा है। उनका भी रो-रोक बुरा हाल है। दो बेटी की शादी हो चुकी है। एक बेटी और बेटा अविवाहित है।

कार की वैधता हो चुकी है खत्म
चंद्रपाल ने बताया कि जिस कार से हादसा हुआ है, उसकी वैधता भी जनवरी में खत्म हो चुकी है। गाड़ी से कुछ लोग अमीनगर सराय कस्बे व आसपास के गांवों मेें दाल, चावल बेचने का काम करते थे। सड़कों पर खटारा गाड़ियां दौड़ रही हैं। इस तरह की गाड़ियों को सील किया जाए।

पोस्टमार्टम में देरी पर किया हंगामा
शव के पोस्टमार्टम में देरी पर महिला के परिजनों ने जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि तीन घंटे से वे पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे हैं, लेकिन कोई चिकित्सक पोस्टमार्टम करने नहीं आया। हंगामे के बाद चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन


नाबालिग दौड़ा रहे हैं ई-रिक्शा
जिले में भारी संख्या में ई-रिक्शा चलती हैं। ई-रिक्शा में चार यात्रियों को ही बैठाया जा सकता है, लेकिन चालक उसमें छह यात्रियों को बैठा लेते हैं। अधिक यात्री बैठने के कारण कई बार ई-रिक्शा पलट भी जाती है। इनका कोई पंजीकरण नहीं होता है। चालकों की लापरवाही के कारण यात्रियों की जान चली जाती है। नाबालिग बच्चे भी सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ा रहे हैं। बागपत व बड़ौत में ई-रिक्शा के कारण जाम की स्थिति भी बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें