फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान के लिए प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सीएचसी परिसर में मंगलवार को आशा को प्रशिक्षण दिया। इसमें उन्हें टीकाकरण अभियान को ओर बेहतर बनाने व स्वास्थ्य सेवाएं ओर अधिक सुधारने का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डॉ. एस मलिक और ब्लाक कार्यक्रम समन्वयक सचिन मलिक ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एस मलिक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की मंशा है कि गांव-गांव स्वास्थ्य सेवाओं को ओर बेहतर बनाया जाए। इसके लिए कई विभागीय योजनाएं हाल में संचालित है। कहा कि योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए आशा का विशेष योगदान होता है, इसलिए आशा को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। । उन्होंने कहा आशा गांव-गांव मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं दें और योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। इस प्रशिक्षण में बबीता, रेखा, सुनीता, सरोज, उमा, भारती, देवी, ममता, उर्मिला, प्रीति, ज्योति, सरिता, संगीता, अनीता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें