दोघट/दाहा (बागपत)। आंधी के चलते बृहस्पतिवार को कई गांवों में विद्युत व्यवस्था ठप रही। बिजली नहीं आने के कारण हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मुलसम, संतनगर, दाहा, कान्हड़, निरपुड़ा बिजलीघर क्षेत्र में लाइन खराब हो गई। बृहस्पतिवार को बिजली न आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर दिनभर विद्युत निगम के लाइनमैन दिन भर जगह-जगह विद्युत लाइन में आए फाल्टों को ठीक करने में लगे रहे। देर शाम किसी तरह विद्युत व्यवस्था सुचारु हो पाई।