बागपत। मनरेगा योजना के तहत जिले के 226 गांवों में कार्य नहीं हो रहा है। योजना में 19 ग्राम पंचायतों में कार्य शुरू कर 156 मजदूरों को रोजगार दिया। जिले में यह स्थिति बेहद खराब है। इस पर शासन ने गहरी नाराजगी जताई।
शासन का आदेश है कि सभी ग्राम पंचायतों में कम से कम एक-एक कार्य शुरू होना चाहिए, ताकि मजदूरों को रोजगार मिलने में किसी भी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े और मजदूरों को रोजगार के लिए अन्य जनपदों व प्रदेशों में जाना न पड़े। ब्लॉक स्तर पर अधिकारी योजना के प्रति गंभीर नहीं है। जिले में मनरेगा से होने वाले कार्यों की स्थिति बेहद खराब है। 19 ग्राम पंचायतों को छोड़कर अन्य किसी में कार्य शुरू नहीं किया। इसके लिए शासन ने नाराजगी जताई। मनरेगा से कार्य करने को अधिकारी कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं, इस कारण जिले के मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रहा है। 245 ग्राम पंचायतों में से 19 में कार्य शुरू कराया, इसमें 156 मजदूरों को ही रोजगार दिया। खेकड़ा ब्लॉक ऐसा है, जहां पर अभी तक एक भी ग्राम पंचायत में कोई भी कार्य शुरू तक नहीं हुआ और न ही किसी मजदूर को कार्य मिला है। यह हालत तो जब है कि तब आयुक्त ने वीसी के माध्यम से सभी ग्राम पंचायतों में कार्य शुरू करने के आदेश दिए थे। प्रभारी सीडीओ हुबलाल ने सभी खंड विकास अधिकारियों को नोटिस जारी किया। चेतावनी दी यदि जल्द ग्राम पंचायतों में कार्य शुरू नहीं किया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं होगी।
ब्लॉक ग्राम पंचायत कार्य चल रहा
बागपत 44 03
बड़ौत 44 03
बिनौली 53 01
छपरौली 26 01
खेकड़ा 37 00
पिलाना 41 11