फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बन डाई आक्ॅसाइड व अन्य गैसों के दुष्प्रभाव की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को ऊर्जा संरक्षण को लेकर वर्कशाप का आयोजन किया। इस वर्कशाप का शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, प्रबंधक विक्रम तोमर और रणपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। वर्कशाप में डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने छात्रों को जिवाश्म ईधन के जलने से निकलने वाली कार्बन डाई आक्साइड व अन्य गैसों के दुष्प्रभाव और गैसों से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण की जानकारी दी। उन्होंने बताया वातावरण मेें लगभग 70 प्रतिशत कार्बन डाई आक्साइड का उत्सर्जन जिवाश्म इंजन के जलने से निकलती है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मॉडल बनाकर शिक्षकों का मन मोह लिया। वर्कशाप को सफल बनाने में स्कूल के निदेशक पंकज इंसान और मैनेजर यजुवीर सिंह चौधरी सहित शिवानी तोमर, उदिशा तोमर, ऋतिका तोमर, तुषार, शुभम, खुशी तोमर, दिव्या तोमर, उपासना, स्वाति, आयुष तोमर का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें