बड़ौत (बागपत)।
राज वुशु क्लब में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें जम्मू-कश्मीर मेें होने वाली राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को रवाना किया। कोच राज विपिन जोशिया ने बताया कि बनारस में 24 से 28 दिसंबर 2017 में राज्य प्रतियोगिता में क्लब से 28 किग्रा भार वर्ग में कार्तिक बालियान और 45 किग्रा भार वर्ग में अनुसिया का प्रदर्शन के आधार पर 27 से 30 मार्च तक जम्मू-कश्मीर मेें होने वाली सब-जूनियर राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ । सोमवार को चयनित खिलाड़ियों को रवाना किया।