बागपत। गुफा मंदिर के पास 14 माह पूर्व लेन-देन को लेकर गाजियाबाद के एक युवक से मारपीट के मामले में मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर एक नामजद समेत तीन के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
20 जनवरी 2017 को गुफा मंदिर के पास लेन-देन को लेकर तीन लोगों ने अमित मित्तल पुत्र विनोद निवासी लोनी गाजियाबाद को मारपीट कर घायल कर दिया था और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। घायल ने कोतवाली बागपत में तहरीर दी थी, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। इस मामले में अमित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। सोमवार को कोर्ट के आदेश पर वीरेंद्र पुत्र कलीराम निवासी बावली व दो अज्ञात के खिलाफ धारा 323, 504, 506 में मुकदमा दर्ज कराया गया है।