बड़ौत (बागपत)।
अग्रसेन भवन में महिला पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय महिला दिवस महोत्सव धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला योग समिति की जिला प्रभारी सरिता चौधरी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक केपी मलिक ने दीप जलाकर किया और कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए स्वयं और उपस्थित सभी लोगों से वचनबद्धता कराई। जिला महिला आयोग की अध्यक्षा डॉ. नसवीर खान ने स्वयं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए योग की महत्ता पर बल दिया। इसमें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सरिता कौशिक और डॉ. नीरज कौशिक, डॉ. राजपाल सिंह, डॉ. बीबी तिवारी ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर बच्चों ने योग मय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। इसमें अजय कौशिक, उमा शंकर, तिलकराम, प्रदीप कुमार, भगत देव, प्रशांत भारद्वाज, गजेंद्र धामा, डोली, विजय पंवार, सुमन जैन, मंजू, राजेश्वरी आदि रहे।