फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 2403 ने किया आवेदन, 448 को मिली सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय ने एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया। इसमें 2403 युवाओं का साक्षात्कार हुआ। इसमें से 448 युवाओं का चयन किया । इसमें दिल्ली और एनसीआर की 20 कंपनियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

रोजगार मेले का शुभारंभ प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह और केंद्रीय राज्य मंत्री मानव संसाधन डॉ. सतपाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर किया। मेले में एचसीएल ट्रेनिंग स्टाफिंग सर्विसेज, लिवरेजड इंटीग्रेशन, साईं इलेक्ट्रिकल साईं कंप्यूटर्स, मारुति सुजुकी, यूनिकेम लेबोरेटरीज, नव भारत फर्टिलाइजर्स, चेकमेट सर्विस, कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट काउंसिल, एमबीटी कृषि मार्ट, स्टार्ट इंस्टीट्यूट ऑफ पर्सनालिटी कंस्ट्रक्शन एवं स्किल डेवलपमेंट, आदित्य बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस, गंधार सोल्युशंस, भारतीय जीवन बीमा निगम, कोजेंट ई सर्विसेज, जीफारएस सिक्योर सोल्यूशन, कंस्ट्रक्शन स्किल्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट लार्सन एंड ट्रैबो लिमिटेड, जय अंबे बायो टेक, हमदर्द लेबोरेटरीज इंडिया कंपनियों ने भाग लिया। मेले में 2403 युवाओं ने आवेदन किया, इसमें से कंपनी के अधिकारियों ने 448 युवाओं का चयन किया। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा पंजीकृत अभ्यर्थी को अपनी योग्यता अनुसार आवेदन करने पर उन्हें जॉब मिलेगी। जिसका उन्हें और परिवार को फायदा होगा। इसमें एसपी जयप्रकाश, डीडीओ हुब लाल, एडीएम लोकपाल सिंह, तहसीलदार राज बहादुर सिंह आदि रहे।

कंपनियों में सेलेक्शन होने पर युवाओं की होगी टेंशन कम
- रोजगार मेले लगाने की सभी युवाओं ने की सराहना
बागपत। रोजगार मेले में साक्षात्कार देने के बाद युवाओं चेहरे खिले। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को भविष्य का रास्ता खुल जाएगा।
अग्रवाल मंडी टटीरी की आकांक्षा ने कहा युवाओं के लिए अच्छी पहल है। इससे पढ़ाई-लिखाई के बाद घर बैठने की टेंशन नहीं सताएगी। उसे उम्मीद पर उसकी नौकरी जरूरी लगेगी। शहर की माता कॉलोनी निवासी गुलिस्ता ने कहा युवा को रोजगार मिले इससे बड़ी कोई ओर बात नहीं हो सकती हैं। आगे भी रोजगार मेला लगे, जिसे छूटे युवा आवेदन कर सके। बड़ौत रोड निवासी नीरू चौधरी ने कहा नौकरी के लिए दूसरे राज्य और जिले में जाना पड़ता था। उन्हें अपने शहर में बड़ी-बड़ी कंपनी में इंटरव्यू देने का मौका मिला है। केंद्रीय मंत्री की यह पहल सही है। खेकड़ा निवासी अपर्णा धामा ने कहा कि उसका कंपनी में शत प्रतिशत हो जाएगा। उनकी मंशा है सभी बेरोजगार युवाओं को उनकी काबिलियत के अनुसार रोजगार मिले। कोई भी बेरोजगार नहीं रहना चाहिए। यह कार्य सबसे अच्छा है। खेड़ा हटाना गांव निवासी विवेक दांगी और सिंघावली अहीर निवासी विनोद कुमार ने कहा ने युवाओं के लिए सबसे अच्छा कार्य हुआ है। चयन होने पर भविष्य की टेंशन खत्म हो जाएगी। उनके नेताओं की पहल बहुत अच्छी है।
विज्ञापन


दिव्यांग भी पहुंचे किस्मत आजमाने को
रोजगार मेले में दिव्यांगों ने भी आवेदन किया। कुरड़ी गांव के राहुल ने दो कंपनियों के लिए साक्षात्कार दिया, लेकिन उसे अपात्र घोषित कर दिया, क्योंकि उनके स्तर की नौकरी नहीं थी। इसके अलावा सांकरौद गांव के नरेंद्र कुमार भी आवेदन करने पहुंचे। उसने कृषि क्षेत्र के लिए आवेदन किया।

सहायक मैनेजर ने भी दिया साक्षात्कार
बड़ौत निवासी संजय कुमार हिमाचल प्रदेश में प्राइवेट कंपनी में सहायक मैनेजर के पद पर कार्य कर रहे हैं। उन्हें बागपत में रोजगार मेले की जानकारी मिली तो उन्होंने बीमा कंपनी में साक्षात्कार दिया। इनको आवेदन को कंपनी ने स्वीकार कर फोन पर ज्वाइनिंग करने की जानकारी देने का भरोसा दिलाया।

युवतियों को पुरुष पुलिस कर्मी धकेलते नजर आए
रोजगार मेले के दौरान अव्यवस्था भी हावी रही। मेले में साक्षात्कार देने आई युवतियों के लिए महिला पुलिस कर्मी की व्यवस्था नहीं की । इसके चलते एक पुलिस कर्मी युवतियों के आगे धकेलते हुए नजर आए। इसका कई युवतियों ने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें