फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार 12 साल बाद होगा बड़े चौधरी की मूर्ति का अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
12 साल बाद होगा बड़े चौधरी की मूर्ति का अनावरण
विज्ञापन


बागपत। रालोद के गढ़ में किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की मूर्ति के अनावरण का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। पिछले 12 सालों से बड़ौत में सिंचाई विभाग के डाक बंगले में उनकी आदमकद मूर्ति लगी है, लेकिन अभी तक अनावरण नहीं हुआ था। शनिवार को प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह और केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह मूर्ति का अनावरण करेंगे।
विज्ञापन

बड़ौत के सिंचाई विभाग के दफ्तर में 2006 में तत्कालीन सिंचाई मंत्री अनुराधा चौधरी ने करीब छह लाख रुपये की लागत से चौधरी चरण सिंह की मूर्ति लगवाई थी। लखनऊ से यह कांसे की मूर्ति मंगवाकर लगवाई गई, लेकिन 12 साल बाद भी इसका अनावरण नहीं हो सका है। सिंचाई विभाग के बंगले का नवीनीकरण भी कराया गया था। किसान दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ रमाला आए, तब मूर्ति के अनावरण की आस जगी थी। लेकिन यह भी हकीकत है कि पिछले 12 वर्षों में राजनीतिक दलों ने मूर्ति के अनावरण को लेकर अपेक्षित रुचि नहीं दिखाई थी। पिछले दिनों बड़ौत विधायक केपी मलिक और बागपत विधायक योगेश धामा ने सिंचाई मंत्री को बागपत आने का न्योता दिया था। अब शनिवार को सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह और केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह इस मूर्ति का अनावरण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें