फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरूरपुर कलां गांव में चिकन पॉक्स का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सरूरपुर कलां गांव में चिकन पॉक्स का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है। इससे दर्जनों बच्चे बीमार है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अफसर इससे अंजान बने हैं।
विज्ञापन

गांव की परी (7) पुत्री विकास, मोगली (3) पुत्र नरेश , मीनाक्षी (10) पुत्री जयवीर और अनामिका (6) पुत्री ऋषिपाल समेत अन्य कई बच्चे चिकन पॉक्स की चपेट में हैं। सरकारी और प्राइवेट चिकित्सकों के यहां लोग बच्चों का उपचार करा रहे है। सुभाष नैन, कोमिल, सुधीर, विनोद, नरेश, विकास, संजीव, सोनू, ओमप्रकाश, राममेहर और इंद्रपाल ने कहा कि गांव में चिकन पॉक्स फैल रहा है। गांव में फॉगिंग कराई जाए, जिससे लोगों को निजात मिल जाए।
उधर, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। डॉक्टरों की टीम भेजकर इसकी जांच कराई जाएगी। बच्चों का उपचार कराया जाएगा। सीएचसी के डॉक्टर डॉ. विकास प्रकाश के अनुसार चिकन पॉक्स रोग में पूरे शरीर पर लाल रंग के दाने निकल आते हैं जो काफी समय बाद जाते हैं। दानों में खुजली होने पर उसे मसल दिया जाए तो छोटे-छोटे गड्ढे बन जाते है जो काफी समय बाद जाते हैं। जो दाना अपने आप सूखता है उसका निशान आसानी से चला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें