फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद का सपा को समर्थन मिलने पर हर्ष जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। समाजवादी पार्टी की बैठक मंगलवार को मास्टर सौदान सिंह के आवास पर हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि गोरखपुर में होने वाले उपचुनाव में रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह द्वारा सपा को समर्थन की घोषणा से हर्ष व्यक्त किया। मास्टर सौदान सिंह ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। अपराध चरम सीमा पर है और अधिकारी निरंकुश हो गए हैं। इससे जनता में भय का माहौल है। लोकसभा के उपचुनाव में राष्ट्रीय रालोद ने समाजवादी पार्टी को समर्थन देकर धर्म के नाम पर जनता को बांटने वाली ताकतों को करारा जवाब दिया है। इसमें संजीव कुमार जैन, नीरज शर्मा, रामपाल वाल्मीकि, भूषण अग्रवाल, हारुन, श्रीपाल, महक सिंह, सेवाराम और साबिर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें