फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंत चिकित्सा शिविर में 118 विद्यार्थियों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। उद्घाटन प्राचार्य डॉ. अनिल चौहान, उपसचिव प्रेमपाल चौहान, अजयपाल चौहान ने किया। शिविर में विद्यालय के 118 विद्यार्थियों ने दांतों का उपचार कराया। मंगलवार को डीजे कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइसेंज मोदीनगर जिला गाजियाबाद की ओर से कैंप का आयोजन किया गया था, जिसमें विद्यार्थियों के छात्र-छात्राओं की दांतों का उपचार किया। चिकित्सकों ने दांतों को स्वस्थ रखने के टिप्स दिए। प्राचार्य डॉ. अनिल चौहान ने कहा कि वैसे तो शरीर का सभी अंग स्वस्थ रहना चाहिए, लेकिन उसमें दांतों का मजबूत रहना बहुत जरूरी है। शरीर को खाना खाने के लिए इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है। डॉ. विपुल, डॉ. मेघना, अनुश्री, विनय, शोभित, नितेश, आकांक्षिता, अनीता, अर्तिका, तेजपाल चौहान, धारा सिंह, युद्धवीर चौहान और उदय सिंह चौहान का सहयोग रहा।
विज्ञापन



शिविर में 240 रोगियों की आंखों की जांच
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। लायंस क्लब ने मीतली और टटीरी में नि:शुल्क नेत्र शिविर लगाया। इसमें 240 रोगियों के आंखों की जांच की और 83 रोगियों को ऑपरेशन के लिए चयन कर दिल्ली भेजा।
शिविर का उद्घाटन समाजसेवी लायन अभिमन्यु गुप्ता ने दीप जलाकर किया। पहला शिविर वेणु नेत्र चिकित्सा केंद्र में हुआ, इसमें 146 नेत्र रोगियों की जांच हुई। इसमें 78 को ऑपरेशन के लिए चयन किया। दूसरा शिविर मीतली में हुआ। इसमें 94 लोगों के आंखों की जांच की। पांच को ऑपरेशन के लिए चयनित किया। इसमें सचिन सिंघल, दीपक गोयल, प्रधान सतीश राणा, कृपाल सिंह, संतोष देवी, धर्मेंद्र, नेत्रपाल सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें