बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन कॉलेज में शनिवार को आयोजित योग शिविर में साधकों को यौगिक क्रियाएं कराई। इसमें सर्व प्रथम प्राचार्य डॉ वीरेंद्र सिंह और डॉ. महेश कुमार मुछाल ने ओइम की ध्वनि तथा ण्मोकार मंत्री व गायत्री मंत्र का जाप कर योग शिविर का शुभारंभ किया। डॉ. महेश कुमार मुछाल ने यौगिक क्रियाएं कराई और योग के लाभ पर प्रकाश डाला। दूसरी तरफ चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल मेें भारतीय एकता संगठन के तत्वावधान मेें आयोजित शिविर में संस्था के प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर और सचिव डॉ मनीष तोमर ने साधकों को यौगिक क्रिया कराईं। प्रधानाचार्य जेपी सिंह और संगठन के अध्यक्ष विजय तोमर ने साधकों को योग का अभ्यास कराया। इसमें आसिफ, अनुज चौहान, विशाल, धीरज पांचाल, शिवम राणा, अर्जुन तोमर, अभय पंवार, शिवम बालियान, अमित तोमर, नकुल तोमर, हिमांशु जावला, हिमांश पंवार आदि रहे।