जिला समाज कल्याण अधिकारी के निर्देश पर लौहड्डा गांव के गुलवीर सिंह का हिंदू जुलाहा अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र निरस्त किया गया। वे गांव के प्रधान भी हैं।
गांव के आनंद सिंह पुत्र सरदार सिंह ने शिकायत की थी कि गुलवीर सिंह पुत्र मनोहर लाल निवासी लौहड्डा ने अपने जाति प्रमाण पत्र हिंदू जुलाहा अनुसूचित जाति का दर्शाया है, जो जांच में निरस्त पाया गया। गुलवीर ग्राम प्रधान भी हैं। जाति प्रमाणपत्र निरस्त करने के बाद उनके प्रधान पद पर भी आंच आ सकती है। इस संबंध में जब एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि अगर उन्होंने प्रधान पद का चुनाव इस जाति प्रमाणपत्र के आधार पर लड़ा है तो आगे जिला समिति ही इस पर कार्रवाई करेगी।