दोघट (बागपत)
आर्य समाज धनौरा में आयोजित वार्षिकोत्सव का सामवेद परायण यज्ञ के साथ शुभारंभ हुआ। यज्ञ के ब्रह्मा स्वामी धर्म मुनि महाराज ने कहा कि सच्चाई ही मनुष्य जीवन की उन्नति का कारण बनती है। मनुष्य को अपना जीवन सुखमय बनाने के लिए झूठ, फरेब, दगा आदि से दूर रह कर सत्य के मार्ग पर चलना होगा। यज्ञ में बहादुरगढ़ हरियाणा के ब्रह्मचारी वेद पाठी रहे। यज्ञ में प्रथम दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर धर्म लाभ उठाया। इसमें जल सिंह, मनोज, ओमपाल, जगपाल आर्य, धीरज, विनीत आदि रहे।