फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को वोटर बनाने के लिए कमर कसी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को वोटर बनाने के लिए कमर कसी
विज्ञापन


बागपत/अमीनगर सराय। जिला पंचायत कार्यालय में भाजपा ने मिलेनियम वोटर कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें संयोजकों को 18 वर्ष पूरी कर चुके युवाओं की वोट बनाने के जिम्मेदारी दी गई है।
जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा कि अभियान के चलते सभी संयोजक, मंडल संयोजक क्षेत्रों में घूमकर युवाओं की वोट बनाने में सहयोग करेंगे। उनके फार्म भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएंगे। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को वोटर बनाया जाएगा। उन्होंने पार्टी की नीति और सिद्धांतों से भी अवगत कराया। क्षेत्रीय मंत्री अजीत चौधरी, जिला विस्तारक नितिन शर्मा, राजेश राणा, युवा मोर्चा के महेश बाली, जिला महामंत्री मोहन वेदी, सोनिया चौधरी, संयोजक राजन जैन, राजीव दांगी, छात्र संघ अध्यक्ष अंकुश तोमर, सचिन वत्स, अंकुश पहलवान, आदित्य त्यागी, विनय कुमार, वरूण, शशांक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा अमीनगर सराय में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की बैठक हुई। संगठन की आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि दस फरवरी को बड़ौत के सारंग विवाह मंडल में धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम होगा। जिला मंत्री पप्पन राणा, जिला संयोजक अमित, विनोद खिंदौड़ा, मेघपाल, नगराध्यक्ष मुन्नालाल, संजय, गोविंद, अमन, मयंक जैन, श्रीपाल, श्याम सुंदर, पवन गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें