फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञ ही जीवन का सार है- स्वामी देवव्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। जनता इंटर कॉलेज, पलड़ी में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ के साथ हुआ।
विज्ञापन

यज्ञ के ब्रह्मा सार्वदेशिक आर्यवीर दल के प्रधान स्वामी देवव्रत ने कहा कि यज्ञ ही जीवन सार है। पदार्थ का कभी नाश नहीं होता, वह सूक्ष्म होकर वायुमंडल में चला जाता है। उन्होंने कहा जो पदार्थ हम यज्ञ में डालते हैं, वह 1600 गुना बढ़ाकर वायुमंडल में फैला देते हैं। यज्ञ एक व्यापक शब्द है। इसे किसी मत, मजहब, जाति, क्षेत्र, पंथ में नहीं बांटा जा सकता है। प्रत्येक मनुष्य को सुख का आनंद लेना है तो यज्ञ करना जरूरी है। आचार्य धर्मवीर आर्य के नेेतृत्व में बच्चों ने कार्यक्रम की प्रस्तुति कराई। इसकी अध्यक्षता हरवीर सिंह पंवार ने की। इसमें प्रतिनिधि सभा के प्रधान रामपाल सिंह, प्रधानाचार्य समर सिंह, डॉ. रवि शास्त्री, रुकम पाल सिंह, हरपाल आर्य, नीरज, कुलदीप, मनोज, शक्ति सिंह, विनोद, प्रेमजीत, राजवीर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें