फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट की दुकानों के लिए लाइसेंस बनवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मीट की दुकान संचालक बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। आरोप लगाया कि उन्हें लाइसेंस जारी नहीं किए। जबरन दुकानों को बंद करवाया जा रहा है। इससे भूखों मारने की नौबत आ जाएगी। लाइसेंस बनाने के लिए आदेश जारी कराने की मांग की।
विज्ञापन

बड़ौत के मीट व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि मीट बेचने के दौरान वह साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते है। मीट बेचने के लिए कई बार एसडीएम बड़ौत से लाइसेंस बनवाने के लिए मांग चुके हैं, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं दिया । अब फूड इंस्पेक्टर और नगर पालिका की तरफ से दुकानदारों को परेशान किया जा रहा है। जबरन दुकानें बंद करवाई जा रही है। इससे वह बेरोजगार हो जाएंगे और परिवार के सामने भूखों मरने की नौबत आ जाएगी। उन्होंने इसकी जांच करवाकर सभी दुकानदारों को लाइसेंस जारी कराने की मांग की । ताकि परिवार का गुजर बसर कर सके। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सपा नेता डॉ. शकील अहमद, जमील, नवाजिस, अय्यूब, सलीम, इनाम, आरिफ, सलीम, इकराम, अकरम, रिजवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें