फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाबला के स्कूल की प्रधानाध्यापिका समेत पांच के कोर्ट में बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पाबला-बेगमाबाद गांव के स्कूल में 18 दिन पहले हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने प्रधानाध्यापिका समेत पांच महिलाओं के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। इस मामले में तीन आरोपी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

स्कूल के स्वामित्व को लेकर अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बा के रामनगर कॉलोनी निवासी गजेंद्र उर्फ हैप्पी और पाबला-बेगमाबाद गांव के कृपाल सिंह पक्ष के बीच विवाद चल रहा है। चार जनवरी को दोनों पक्षों का स्कूल में ही झगड़ा हो गया । इस दौरान उनके बीच मारपीट हुई । इसमें महिला समेत कई घायल हो गए थे। दोनों पक्षों की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ । पुलिस नामजद तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। पुलिस केस की विवेचना में लगी हुई है। सोमवार को प्रधानाध्यापिका प्रीति के अलावा पूजा, प्रिया, बिमलेश, अमन के सीजेएम कोर्ट में बयान दर्ज हुए। विवेचक सुशील कुमार ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें