बागपत। सर्दी से बचने के लिए गरीबों व निराश्रितों तक कंबल पहुंचे, प्रशासन की यह प्राथमिकता है। इसके लिए अब पुलिस वाले भी कंबल वितरित करेंगे।
जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि गरीबों एवं निराश्रितों को सर्दी से बचाने के लिए सरकार द्वारा जनपद में कंबल वितरण एवं अलाव जलाने का कार्य किया जा रहा है। इस क्रम में तहसीलों में कंबल वितरण का कार्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति मेें कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सर्दी से राहत देने के लिए जगह-जगह अलाव जलवाए जा रहे है। उनका अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त कुछ निराश्रित लोग मौके पर नहीं मिल पाते हैं। पुलिस की डायल 100 की सेवा जो 24 घंटे ड्यूटी पर अलर्ट रहती है। इन गाड़ियों पर तैनात पुलिस वाले उनको कंबल वितरित करेंगे। इसके लिए 32 गाड़ियों को 160 कंबल दिए हैं। जो जरूरत मंदों को कंबल वितरित करेगी। कंबल देने वालों का रिकार्ड रखना होगा। उनका भी समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा।