बिनौली (बागपत)। बिनौली गांव में मंगलवार को जिला वॉलीबाल एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया 31 दिसंबर को जिवाना गुलियान गांव के जूनियर हाईस्कूल में जिला वॉलीबाल चैंपियनशिप आयोजित होगी। इसमें सीनियर पुरुष और सीनियर महिला टीमों का चयन होगा। बैठक में जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव राजपाल सिंह धामा, कोषाध्यक्ष अरविंद सोलंकी, तरुण सिंह, विपिन सोलंकी आदि उपस्थित रहे।