मंद्रो देवी की आंखों से दुनिया देखेंगे दो नेत्रहीन
बड़ौत (बागपत)। भारत विकास परिषद बड़ौत द्वारा चलाए जा रहे नेत्रदान कार्यक्रम के तहत मरणोपरांत मंद्रो देवी की दोनों आंखें दान कराई गईं। भारत विकास परिषद बड़ौत के नेत्रदान कार्यक्रम से प्रभावित होकर मंद्रो देवी ने मरने से पूर्व नेत्रदान करने का संकल्प पत्र भरा । सोमवार को 85 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। इनके दोनों पुत्रों ने इसकी सूचना भारत विकास परिषद के सचिव अनुराग जैन को दी। आई बैंक मेरठ से आई चिकित्सकों की टीम ने मरणोपरांत मंद्रो के देवी की दोनों आंखों से कोर्निया निकालकर सुरक्षित रखे। इनकी दोनों आंखों से दो लोगों को रोशनी मिलेगी।