फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग करने से शरीर रहता है स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
योग करने से शरीर रहता है स्वस्थ
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज तमेला गढ़ी में योग एवं चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्र छात्राओं को योगाभ्यास कराया। योग शिविर के प्रथम दिन योग शिक्षक रवि शास्त्री ने साधकों को पीटी एवं सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि जीवन में दूसरों का सम्मान करने से अपने सम्मान में भी वृद्धि होती है। नमस्कार करना हमारी वैदिक परंपरा है। उन्होंने कहा कि अपने बड़ों का सम्मान करने एवं कहना मानने से हमें चार चीजें आयु, विद्या, यश एवं बल प्राप्त होता है। अच्छी परंपराओं को स्थापित कर स्वच्छ समाज का संकल्प लेना होगा, तभी समाज और राष्ट्र उन्नति के मार्ग पर होगा। स्कूल प्रबंधक देवेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य रुकमपाल यादव, मास्टर आनंद छिल्लर, यतेंद्र आर्य, राजीव कुमार उर्फ पम्मी प्रधान का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें