फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कराएगी बड़ौत का विकास: सत्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। केंद्रीय मानव संसाधन, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनरोद्धार राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने भाजपा पालिका के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर हवन का आयोजन किया । केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि यूपी और केंद्र में भाजपा की सरकार है, चेयरमैन भाजपा का होगा तो बेहतर विकास होगा। इस मौके पर बड़ौत विधायक केपी मलिक, नगर अध्यक्ष अध्यक्ष चंद्रवीर तोमर, जयप्रकाश तोमर, डॉ. आत्माराम तोमर, डॉ. पुष्पेंद्र तोमर, आशाराम जैन, बदन सिंह उर्फ भासु तोमर, सलेक चंद वाल्मीकि, राजकुमार रूहेला, डॉ. कुलप्रकाश, राम कुमार पंवार और डॉ. नीरज कौशिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन


निकाय चुनाव में भी चलता रहेगा विजयी रथ : बालियान
छपरौली (बागपत)। मुजफ्फरनगर से सांसद डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का क्रम जारी रहेगा। आम आदमी के भरोसे पर पार्टी खरी उतरी है। यूपी और केंद्र सरकार ने बेहतर कार्य कराए हैं। कस्बे में एक शादी समारोह में शामिल होने आए बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां आम आदमी के हित में है। चुनाव में लोगों ने भाजपा पर जो भरोसा दिखाया, उसे कायम रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें