फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक में मलकपुर गांव के ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मलकपुर गांव के ग्रामीणों के लिए जलभराव की समस्या नासूर बन चुकी है। सैकड़ों बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बुधवार को ग्रामीणों ने फिर ब्लाक में प्रदर्शन किया और उन्होंने कहा यदि जल्द जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा गांव में जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण गांव मेें जल भराव की समस्या बनी है। बारिश के कई माह बाद भी गलियों में गंदा पानी भरा रहता है। जलनिकासी न होने के कारण नवनिर्माण मकानों में दरारें आने लगी है, कई मकान तो गिरकर क्षतिग्रस्त भी हो चुके हैं। लोग संक्रामक रोगों की चपेट में आ रहे हैं, शिकायत करने के बावजूद न तो जिला प्रशासन ध्यान दे रहा है और नहीं ब्लाक अधिकारी व ग्राम प्रधान। इस दौरान ग्रामीणों की कर्मचारियों नोकझोंक भी हुई। बीडीओ प्रेमचंद ने उन्हें आश्वासन दिया जल्द ही कर्मचारियों को भेजकर पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी। इनमें मनोज, सुरेंद्र, भीम सिंह, नरेंद्र, हरवीर, ओमकार, प्रदीप, जोगेंद्र, अनिल, सुभाष आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें