बागपत। छपरौली क्षेत्र के शबगा गांव स्थित संस्कृति पब्लिक स्कूल में एनवायरमेंट एंड सोशल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ने गोष्ठी कराई। इसका विषय पर्यावरणीय चेतना द्वारा छात्र-छात्राओं के व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन रहा। विषय विशेषज्ञ संजय राणा, सुषमा रानी और पीतम सिंह वर्मा ने विचार व्यक्त किए। विभिन्न क्विज प्रतियोगिताओं में ज्योति कौशिक, विपुल छिल्लर, भारत ने सराहनीय प्रदर्शन किया। इसमें मुख्य अतिथि संस्था के निदेशक ओमपाल सिंह और प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह रहे। संचालन अध्यापक ज्योति शर्मा ने किया।