बागपत। जिले भर के स्कूलों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस मौके पर छोटे बच्चे कन्हैया के वेश में मनमोहक लगे। हांड़ी फोड़ प्रतियोगिताएं में भी छात्रों ने हिस्सा लिया।
सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुई। इसमें लघु नाटिका, फैंसी ड्रेस और हांड़ी फोड़ प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ प्रबंधक अजय गोयल ने किया। भक्ति गीतों पर बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता के विजेताओं सम्मानित किया। इसमें प्रदीप, बबलेश, अजय, राजीव, सुमित, शुभम, राहुल, अमित, राखी, गायत्री, ममता, सीमा, बबीता, सोनिया, श्वेता, रूचिका मौजूद रहे। बाल भारती एकेडमी में जन्माष्टमी मनी। इसमें प्रधानाचार्य पुष्पा जैन, समता जेन, सुमन, सोनू, नेहा, शिवानी, श्वाती, नेहा, निशा, सोनिया, फरहान मौजूद रहे। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इंटर स्कूल पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें बागपत और गाजियाबाद जनपद के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता दो वर्ग में हुई। विजेताओं को सम्मानित किया। श्रीकृष्ण और राधा के वेशभूषा में बच्चों ने मन मोहा। शशि चौधरी, प्रधानाचार्य डॉ. एस कुमार, उप प्रधानाचार्य गौरव कुमार झा, प्रेमप्रकाश मौजूद रहे। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य महक सिंह हुड्डा, अमित तेवतिया, प्रबंध समिति से अवध कुमार, पिंकी पंवार ने विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया। अमीनगर सराय के नानक चंद इंटर कॉलेज में छात्रों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मनमोहक झांकियां निकालीं। आदित्य पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें प्रधानाचार्य सचिन तोमर, गुलफाम, अक्षय, एकता शर्मा, सीमा शर्मा, चंचल शर्मा, उर्वशी शर्मा, नीशू शर्मा मौजूद रहे।