खेकड़ा (बागपत)। आबकारी विभाग एवं कोतवाली पुलिस की टीम ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे से अरुणाचल प्रदेश मार्का अंग्रेजी शराब की 90 पेटी से लदे एक कैंटर को पकड़ लिया। चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक खेकड़ा सविता रानी एवं कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर गांव हसनपुर मसूरी के पास एक कैंटर को रुकवाकर जांच की। कैंटर में अरुणाचल मार्का अंग्रेजी शराब लदी थी। पुलिस ने चालक और कैंटर को कोतवाली ले आई। तलाशी लेने पर कैंटर से 90 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम सचिन कुमार पुत्र प्रमोद निवासी ग्राम कुइयाधीर, पोस्ट कुइयाखेड़ा, थाना शमशाबाद, जिला फर्रुखाबाद बताया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बृहस्पतिवार को उसका चालान कर दिया गया।