फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 गांवों में नहीं बने 86 शौचालय, 11 वीडीओ को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में बनवाए जा रहे व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण में लापरवाही बरतने पर डीपीआरओ ने सख्ती दिखाई। 23 ग्राम पंचायतों में चार सामुदायिक और 82 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण नहीं होने पर 11 ग्राम विकास अधिकारियों को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

डीपीआरओ अमित त्यागी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक और व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी समीक्षा में जिले की 23 ग्राम पंचायतों में 82 व्यक्तिगत और चार सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूर्ण नहीं मिला। जिस पर ग्राम विकास अधिकारी उपदेश कुमार, देशपाल सिंह, कृष्ण कुमार यादव, सुनील कुमार, शान मौहम्मद, संदीप कुमार, मौहम्मद इमरान, संजय खोखर, सचिन कुमार, रविंद्र कुमार, रविंद्र कुमार यादव को नोटिस जारी किया है। तीन दिन में शौचालयों का निर्माण पूर्ण नहीं होने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
इन गांवों में नहीं बने शौचालय
गौरीपुर हबीबपुर, गढ़ी कांगरान, शाहजहांपुर, सिरसलगढ़ दरकावदा में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण नहीं हुआ, जबकि सरूरपुर कलां में दो, फैजुल्लापुर में एक, नैथला में छह, सूरजपुर महनवा में दो, हमीदाबाद में तीन, बली में चार, जहानगढ़ उर्फ दौझा में एक, फतेहपुर पुट्ठी में एक, अहैड़ा में तीन, खेड़की में पांच, पाली में दस, अहमदपुर गठीना में तीन, सूजरा में 12, निबाली में छह, अहमद शाहपुर पदड़ा में पांच, नौरोजपुर गुर्जर में एक, लधवाड़ी में दो, सुल्तानपुर हटाना में आठ, ग्वालीखेड़ा में सात व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें