फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित योग करने से नहीं होगा रोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। निबाली गांव में श्री परम हंस अद्वैत आश्रम के वार्षिकोत्सव पर युवा भारत संगठन की ओर से लोगों को योग कराया गया, जिसमें विभिन्न क्रियाएं कराई गई। युवा भारत संगठन के जिला प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि वार्षिकोत्सव पर योग शिविर का समापन कराया गया है। साधकों को योग के बारे में बताया गया। कहा कि नियमित योग करने से जीवन को सुखद एवं सुखमय बना सकते है। योगाचार्य भगत देव और सुशील कुमार ने साधकों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने मंडूकासन, गौमुखासन को नियमित करने से शुगर कंट्रोल हो जाता है। भुजंगासन करने से कमर दर्द नहीं होता है। अन्य आसनों का अभ्यास कराया। सभी साधकों से नियमित सुबह और शाम के समय योग करना चाहिए। अपने दिनचार्या में इसे शामिल है। शरीर में कभी रोग नहीं होगा। इस दौरान आश्रम के संस्थापक स्वर्गीय जगेश्वर धामा को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। विजयपाल धामा, रतिराम, धर्म सिंह, तैय्यब अली, प्रेमचंद, गजराज सिंह, राजवीर, जगवति, प्रतिभा, ब्रिजेश, गीता का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें