फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसाना चीनी मिल ने नवंबर तक का भुगतान किया - तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन
भैंसाना चीनी मिल ने नवंबर तक का भुगतान किया - तोमर
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। भैंसाना चीनी मिल के मुख्य गन्ना प्रबंधक राजकुमार तोमर ने चौगामा क्षेत्र में गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। पुसार में क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि मिल ने अब तक 1.21 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई कर दी है। नवंबर माह तक का भुगतान किसानों के खातों में भेज दिया है। बकाया भुगतान जल्दी ही कर दिया जाएगा।

किसानों की समस्याओं पर चिंता जताई
दोघट (बागपत)। आजमपुर मुलसम गांव में रविवार को राष्ट्रीय मजदूर किसान परिषद के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। परिषद के अध्यक्ष डॉ. रणवीर राणा ने कहा कि किसानों के सामने गन्ना भुगतान बड़ी समस्या बन चुकी है। सरकार का गन्ना मिलों पर कोई दबाव नहीं रहा है। सरकार की लापरवाही के कारण ही गन्ना भुगतान अटक रहा है। किसान अपने बच्चों की पढ़ाई व शादी तक भी नहीं कर पा रहे है। किसान-मजदूर त्रस्त है। चुनाव के बाद गन्ना भुगतान के लिए आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में रामकिशन, जगपाल, सुरेश पाल, महक सिंह, राजेंद्र, सुखवीर, रामपाल, हरेंद्र, रहीसू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी लापता
दोघट (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पिता ने बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बड़ौली गांव निवासी युवक पर उसे ले जाने का आरोप लगाया। आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। एसओ अजय शर्मा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। किशोरी को जल्दी ही बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें