फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मचारियों ने मलखम पर किया शक्ति प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बरनावा के लाक्षागृह स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय के 41वें वार्षिकोत्सव पर शनिवार को ब्रहमचारियों ने मलखम पर हैरतंगेज प्रदर्शन कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। व्यायाम शिक्षक विजय कुमार भाईजी के निर्देशन में अभिषेक, मयंक, अजय शर्मा, संजू कश्यप, विकास त्यागी, यज्ञवीर, तरुण अग्रवाल, धीरज कपासिया, तुषार शर्मा, शिवम शर्मा, सौरभ, अर्पण आदि ब्रहमचारियों ने संगीत पर पीटी, डम्बल, लेजियम, सूर्य नमस्कार, आत्मरक्षा के लिए जूडो कराटे, लाठी, भाला, फरसा, तलवार चलाना, मुग्दर, मलखम्ब पर सलामी, बगल की पकड़, ब्रह्मचर्य आसन, पद्मासन, दंडासन, हलासन, मयूरासन तथा दंड बैठक का प्रदर्शन किया। ब्रहमचारी गंगाशरण ने मलखम पर वेटलिप्टिंग कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। इसके अलावा ब्रहमचारियों ने रस्से पर भी योगासनों के करतब दिखाए। संचालन सुनील शास्त्री और विजयपाल शास्त्री ने किया। इसमें मास्टर संजीव आर्य, अंकुर भारद्वाज, सोहित शास्त्री, आशीष त्यागी नारंगपुर, निमेष शास्त्री, प्रमोद त्यागी, देवेंद्र शास्त्री आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें